जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होकर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं तो उनके लिए भर्ती बोर्ड जल्द ही होमगार्ड प्लाटून कमांडर के कुल 2314 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की योजना बना रहा है। अगर आप भी एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। जिसके लिए आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे।
हम आपको बता दें कि सरकार की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया को पंचायत चुनाव से पहले ही शुरू करने की कोशिश कर रहा है।
अगर आप भी उत्तरप्रदेश पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती | UP Police Home Guard platoon commander Bharti 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। मैं आज के इस लेख में आपके साथ इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि, बिल्कुल सरल शब्दों में साझा करूंगा।
UP Police Home Guard platoon commander Bharti 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा, योग्य उम्मीदवारों को होमगार्ड प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2314 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
आपको बता दें कि सरकार ने इस उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती | UP Police Home Guard platoon commander Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को पंचायत चुनाव से पहले शुरू करने के आदेश दिए हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।
| वर्ग | शुल्क |
| सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹100 |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | ₹100 |
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए पद विवरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के माध्यम से प्लाटून कमांडर के कुल 2314 खाली पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं उन्हें भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आयु सीमा
अगर आपको इस यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर के पद पर काम करना है तो ऐसे में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल रखी गई है।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने की संभावना जताई जा रही है।
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंड से गुजरना होगा। जो भी इसे पास करेगा वहीं इस होमगार्ड प्लाटून कमांडर नौकरी को पा सकता है।
| टेस्ट / इवेंट | पुरुष (General/SC) | पुरुष (ST/पर्वतीय) | महिला (General/SC) | महिला (ST/पर्वतीय) |
|---|---|---|---|---|
| ऊँचाई | 168 से.मी. | 160 से.मी. | 152 से.मी. | 147 से.मी. |
| सीना | 78.8 – 83.8 से.मी. | 76.5 – 81.5 से.मी. | – | – |
| 1500 मीटर दौड़ | 6 – 8 मिनट | 6 – 8 मिनट | – | – |
| 400 मीटर दौड़ | – | – | 2 – 4 मिनट | 2 – 4 मिनट |
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को निम्नलिखित चार चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए दस्तावेज
जो भी उम्मीदवार इस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उनके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- मूल निवास
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको यूपी पुलिस होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा, जो कि किसी भी भर्ती में आवेदन का पहला पड़ाव होता है।
- अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक करके यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती का आवेदन पत्र भरना है।
- इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही- सही भरके जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपना आवेदन पत्र सबमिट करके, अपने यूपी पुलिस होमगार्ड के फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।










