स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा समय-समय पर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानि पीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन होता रहता है और ठीक इसी प्रकार इस वर्ष भी इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसमें अनेक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2, 3 और 5 अगस्त 2025 को हुई थी। अब मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
जो भी उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए इसकी परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास में इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड होना आवश्यक है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली गई है। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस लेख में हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड | SBI Bank PO Admit Card 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, बिल्कुल सरल शब्दों में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
SBI Bank PO Admit Card 2025
वर्तमान समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसकी परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए परेशान हैं। वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा एवं इसके बाद आप सभी उम्मीदवार इसकी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र को चेक कर पाएंगे और इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
SBI पीओ भर्ती एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी दी जाती है। जो इस परीक्षा के लिए अनिवार्य है।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा की तारीख व समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
SBI पीओ भर्ती एडमिट कार्ड
अब सभी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड | SBI Bank PO Admit Card 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
SBI पीओ भर्ती परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आपको पीओ भर्ती परीक्षा के अंतर्गत एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा :-
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
SBI पीओ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें आप “एडमिट कार्ड” वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा।










