दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, क्योंकि हाल ही में उनके लिए दक्षिण रेलवे ने कुल 3,518 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
दक्षिण रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 3,518 रिक्त पदों की घोषणा की गई है, जिन पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस अपरेंटिस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
जिन उम्मीदवारों को RRC SR Apprentices Recruitment 2025 से जुड़ी विशेष जानकारी नहीं है, उन्हें यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हमने इस अपरेंटिस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जो आपको बहुत काम आएगी।
RRC SR Apprentices Recruitment 2025
दक्षिण रेलवे ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से 25 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी और यह पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
जो उम्मीदवार इस महत्वपूर्ण RRC SR Apprentices Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 सितंबर 2025 तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, 25 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए योग्यताएं
दक्षिण रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अपरेंटिस पदों की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से योग्यताएं निर्धारित की गई हैं –
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI की परीक्षा उर्तीण की हो।
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
दक्षिण रेलवे ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क का प्रावधान भी तय किया है।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
- एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 रखा गया है।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस RRC SR Apprentices Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की है –
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
दक्षिण रेलवे की इस चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
अंतिम नियुक्ति मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदक को इस RRC SR Apprentices Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी समझने के बाद ‘Apply Online’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।










