जो उम्मीदवार रेलवे विभाग में सरकारी पदों पर कार्य करने का सपना देख रहे हैं और इसकी तैयारी में लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड “RRB” ने हाल ही में एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। दरअसल, यहां नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 434 पदों की घोषणा की गई है, जिन पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए किया जाएगा। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
जिन उम्मीदवारों को RRB Paramedical Recruitment 2025 से जुड़ी विशेष जानकारी नहीं है, उन्हें यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हमने भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जो आपको बहुत काम आएगी।
RRB Paramedical Recruitment 2025
रेलवे विभाग ने रेलवे भर्ती बोर्ड का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 09 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी और यह पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
जो उम्मीदवार इस महत्वपूर्ण Railway Paramedical Vacancy 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे रेलवे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 सितंबर 2025 तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, 18 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए योग्यताएं
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी पैरामेडिकल पदों की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से योग्यताएं निर्धारित की गई हैं –
- उम्मीदवार से नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन आदि अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
| आरआरबी का नाम | सामान्य | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|---|---|
| अहमदाबाद | 05 | 02 | 01 | 02 | 01 | 11 |
| अजमेर | 05 | 04 | 01 | 00 | 00 | 10 |
| बैंगलोर | 07 | 02 | 00 | 00 | 00 | 09 |
| भोपाल | 06 | 02 | 00 | 01 | 00 | 09 |
| भुवनेश्वर | 03 | 01 | 02 | 02 | 00 | 08 |
| बिलासपुर | 14 | 05 | 00 | 03 | 03 | 25 |
| चंडीगढ़ | 01 | 01 | 01 | 01 | 00 | 04 |
| चेन्नई | 30 | 10 | 11 | 13 | 03 | 67 |
| गोरखपुर | 04 | 02 | 01 | 04 | 00 | 11 |
| गुवाहाटी | 06 | 00 | 00 | 04 | 02 | 12 |
| जम्मू श्रीनगर | 07 | 02 | 02 | 03 | 01 | 15 |
| कोलकाता | 30 | 15 | 06 | 10 | 07 | 68 |
| मालदा | 02 | 01 | 00 | 01 | 01 | 05 |
| मुंबई | 36 | 12 | 09 | 15 | 08 | 80 |
| मुजफ्फरपुर | 04 | 03 | 00 | 04 | 01 | 12 |
| पटना | 11 | 03 | 02 | 07 | 02 | 25 |
| प्रयागराज | 13 | 03 | 02 | 04 | 05 | 27 |
| रांची | 04 | 01 | 02 | 03 | 02 | 10 |
| सिकंदराबाद | 03 | 05 | 01 | 05 | 01 | 15 |
| सिलीगुड़ी | 07 | 02 | 01 | 04 | 01 | 15 |
| कुल | 198 | 72 | 46 | 79 | 39 | 434 |
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का प्रावधान भी तय किया है।
- सामान्य श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
- एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस Railway Paramedical Vacancy 2025 के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की है –
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।
नोट :- आयु की गणना भर्ती की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न
रेलवे बोर्ड ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न तय किया है।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| व्यावसायिक योग्यता | 70 | 70 |
| सामान्य जागरूकता) | 10 | 10 |
| सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 10 | 10 |
| सामान्य विज्ञान | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रश्न पत्र (CBT) एकल चरण का होगा और इसमें 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे। - प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होगा, जिसमें 4 विकल्प होंगे और केवल 1 सही होगा।
- प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी होगी।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
अंतिम नियुक्ति मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदक को इस Railway Paramedical Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी समझने के बाद ‘Apply Online’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।










