हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक “RBI” ने ग्रेड-B ऑफिसर के कुल 120 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी RBI Grade B Officer Recruitment 2025 के तहत जारी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम आपके साथ इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया आदि बिल्कुल सरल शब्दों में साझा करेंगे।
RBI Grade B Officer Recruitment 2025
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अंतर्गत मुख्य रूप ग्रेड-B ऑफिसर | RBI Grade B Officer Recruitment 2025 के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
जिन उम्मीदवारों को अभी तक भारतीय रिजर्व बैंक की इस महत्वपूर्ण भर्ती से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है, उन्हें इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें आपको हर, वो महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है।
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती के लिए पद विवरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेड-B ऑफिसर | RBI Grade B Officer Recruitment 2025 के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
| General | 83 |
| DEPR | 17 |
| DSIM | 20 |
| कुल पद | 120 |
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती हेतु पात्रता
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।
Officer Grade-B “General”: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/PwBD के लिए 50%) अथवा पोस्टग्रेजुएशन में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है।
Officer Grade-B “DEPR”: Economics/Finance/Econometrics या समकक्ष विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
Officer Grade-B “DSIM”: Statistics/Mathematics या संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
भर्ती में अनारक्षित यानि सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी महिलाएं उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क केवल ₹100 रखी गई है।
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती हेतु आयु सीमा
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती हेतु उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा इस प्रकार है निर्धारित की है:-
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती | RBI Grade B Officer Recruitment 2025 के 120 रिक्त पदों को भरने हेतु उम्मीदवारों चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा।
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार यानि इंटरव्यू
आरबीआई ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-B ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-
- सबसे पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “Opportunities@RBI” सेक्शन में भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण “Registration” प्रोसेस पूरा करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- शुल्क जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।










