जो उम्मीदवार रेलवे विभाग में सरकारी पदों पर कार्य करने का सपना देख रहे हैं और इसकी तैयारी में लगातार जुटे हुए हैं, उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। दरअसल, यहां नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 3115 पदों की घोषणा की गई है, जिन पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
जिन उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती | Railway Vacancy 2025 से जुड़ी विशेष जानकारी नहीं है, उन्हें यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हमने भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जो आपको बहुत काम आएगी।
Railway Vacancy 2025
रेलवे विभाग ने रेलवे भर्ती बोर्ड का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और यह पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
जो उम्मीदवार इस महत्वपूर्ण Railway Vacancy 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे रेलवे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 सितंबर 2025 तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, 13 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
रेलवे भर्ती के लिए पात्रता
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अप्रेंटिस पदों की Railway Vacancy 2025 के लिए उम्मीदवारों की निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई हैं –
- उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो।
- 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% या उससे अधिक अंक होना आवश्यक है।
- संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए।
पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अप्रेंटिस पदों की इस Railway Vacancy 2025 में आवेदन शुल्क का प्रावधान भी तय किया गया है। सामान्य श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन शुल्क के मामले में अनारक्षित श्रेणी की तुलना में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क में दी गई इस छूट से संबंधित नियमों की जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य देखें।
रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस Railway Vacancy 2025 के अप्रेंटिस पदों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है –
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना भर्ती की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
जैसा कि पहले बताया गया है, रेलवे भर्ती बोर्ड की इस चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान संबंधित पद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम नियुक्ति की जाएगी।
रेलवे भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदक को इस रेलवे भर्ती | Railway Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी समझने के बाद ‘आवेदन करें’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस तरह आपका रेलवे भर्ती | Railway Vacancy 2025 के लिए आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।










