PM Svanidhi Yojana: सरकार दे रही ₹50,000 तक बिना गारंटी लोन, जल्द करें आवेदन

भारत में लाखों स्ट्रीट फुटपाथ विक्रेता अपनी रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर रेहड़ी, ठेला या फेरी लगाते हैं। कोविड-19 महामारी ने इस वर्ग को आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जून 2020 में यह योजना शुरू की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब सरकार ने इस योजना को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए इसका नया संस्करण PM Svanidhi Yojana लॉन्च किया है। यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स को न सिर्फ ऋण लोन उपलब्ध कराती है, बल्कि उन्हें डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित भी करती है।

PM Svanidhi Yojana

यह एक केंद्र सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य छोटा – मोटा काम करने वाले लोगों जैसे कि – दुकानदार, ठेले वाले और फेरीवालों को आसान शर्तों पर ऋण प्रदान करना है। इस योजना में डिजिटल ट्रांजैक्शन और समय पर लोन चुकाने पर सब्सिडी भी मिलती है। इस योजना के तहत आपको चरणबद्ध तरीके से लोन प्रदान किया जाता है। पहले चरण में ₹10,000 का लोन दिया जाता है।

यदि आप समय पर इसका भुगतान कर देते हैं, तो दूसरे चरण में आप ₹20,000 तक का लोन लेने के योग्य हो जाते हैं। इसी तरह, दूसरे चरण की समयावधि पूरी होने के बाद तीसरे चरण में आपको ₹50,000 तक का लोन भी उपलब्ध कराया जा सकता है। इस तरह धीरे-धीरे बढ़ते लोन की सुविधा से आप अपने छोटे व्यापार को विस्तार देकर आगे बढ़ा सकते हैं।

योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

  • आर्थिक सशक्तिकरण: स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
  • डिजिटलीकरण को बढ़ावा: डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक और इंसेंटिव देना।
  • रोजगार में स्थायित्व: छोटे व्यापारियों को स्थाई और सम्मानजनक आय का स्रोत उपलब्ध कराना।
  • सुधार और पुनर्निर्माण: कोविड-19 के बाद के आर्थिक हालात से उबरने में मदद करना।

ऋण की किस्त और ब्याज

इस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

ऋण राशिब्याज दरअवधिसब्सिडी
₹10,0007%1 वर्षहां
₹20,0007%1 वर्षहां
₹50,0007%2 वर्षहां

नोट: समय पर लोन चुकाने पर अगली राशि के लिए पात्रता बढ़ जाती है।

2025 में योजना से जुड़े नए बदलाव

  • अब योजना को 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
  • अधिक बैंकिंग भागीदारों को योजना से जोड़ा गया है।
  • अधिक ऑटोमेटेड वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई है।
  • महिला वेंडर्स को प्राथमिकता देने की पहल।

इस योजना से होने वाले लाभ

  • ₹10,000, ₹20,000 और ₹50,000 तक का लोन बिना गारंटी
  • समय पर भुगतान करने पर 7% ब्याज सब्सिडी
  • डिजिटल लेन-देन पर ₹1,200 तक का वार्षिक कैशबैक
  • लोन चुकाने के बाद अगला उच्चतर लोन लेने का अवसर
  • फॉर्म भरने की आसान प्रक्रिया, डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन संभव

पात्रता मानदंड क्या हैं?

इस PM Svanidhi Yojana का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं होना आवश्यक है।

  • आवेदक स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तो होनी ही चाहिए।
  • स्ट्रीट वेंडिंग सर्टिफिकेट या पहचान पत्र होना चाहिए।
  • जिन वेंडर्स के पास वैध वेंडिंग सर्टिफिकेट नहीं है, वे भी स्थानीय निकाय के सत्यापन के बाद पात्र हो सकते हैं।
  • आवेदक को किसी बैंक या माइक्रोफाइनेंस संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • वोटर ID या राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वेंडिंग प्रमाण पत्र या स्थानीय निकाय से सत्यापन प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना में आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन, जिससे आपको सुविधा हो उस तरीके से आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए –

  • “Apply for Loan” पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और OTP डालें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन की स्थिति ट्रैक करते रहें।

ऑफलाइन आवेदन के लिए –

  • नजदीकी बैंक शाखा, नगर निगम कार्यालय, CSC केंद्र या नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।
  • वहां से फॉर्म भरकर सबमिट करें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment