LPG Gas Subsidy Check: एलपीजी गैस सब्सिडी के 300 रुपए खाते में आना शुरू, ऐसे चेक करें अपनी स्थिति

भारत सरकार ने बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है। साथ ही, सरकार द्वारा बाद में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए सब्सिडी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सरकार अब तक 10.33 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करा चुकी है। साथ ही, इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आज भी मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।

दरअसल, कैबिनेट कमेटी ने इस योजना के लिए 12,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके चलते अब उपभोक्ताओं के बैंक खातों में डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सब्सिडी लगातार ट्रांसफर होती रहेगी। यह सब्सिडी महिलाओं को गैस सिलेंडर खरीदने में आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

LPG Gas Subsidy Check

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यदि कोई महिला 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर खरीदती है तो उसे प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हालांकि, यह सुविधा एक वर्ष में अधिकतम 9 सिलेंडर तक ही उपलब्ध होगी। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। हाल ही में सरकार ने इस सुविधा को निरंतर जारी रखने के लिए ₹12,000 करोड़ का बजट मंजूर किया है।

हाल ही में जिन महिलाओं ने गैस सिलेंडर खरीदा है, उनके लिए सब्सिडी की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी सब्सिडी की स्थिति चेक करनी होगी। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकती हैं। यदि आप सब्सिडी चेक करना चाहती हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंत में दी गई प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें।

पीएम उज्जवला योजना का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत देश के बीपीएल परिवारों और SC/ST वर्ग की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें सिलेंडर, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड बुकलेट, प्रेशर रेगुलेटर, पाइप और इंस्टॉलेशन चार्ज सभी शामिल होते हैं। इसके साथ ही, महिलाओं को एक वर्ष में खरीदे गए प्रत्येक गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।

केवल इन्हें मिल रही सब्सिडी

एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने पहले से बुकिंग नंबर के माध्यम से सिलेंडर की बुकिंग की थी। सरकार के नए नियम के अनुसार, सिर्फ पूर्व-बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाएगी। यानी यदि आप सिलेंडर खरीदने से पहले उसकी बुकिंग कर लेते हैं, तो सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

एलपीजी गैस सब्सिडी हेतु पात्रता

सरकार केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ प्रदान करती है जो नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –

  • एलपीजी गैस कनेक्शन महिला के नाम पर होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • उपभोक्ता के पास एकल बैंक खाता हो और उसमें डीबीटी स्टेटस सक्रिय होना चाहिए।
  • उपभोक्ता का नाम बीपीएल कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • गैस कनेक्शन से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है।
  • यह सुनिश्चित करें कि आपका एलपीजी कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लिया गया हो।

एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चैक करे?

  • होम पेज खुलने पर वहां सिलेंडर की छवि दिखाई देगी, उसमें से अपने उपयोग वाले सिलेंडर को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगी, उसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको गैस सिलेंडर बुकिंग का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर स्क्रीन पर आपकी सब्सिडी से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • इस तरह आप घर बैठे आसानी से अपनी सब्सिडी की स्थिति चेक कर सकती हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment