Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त हुई जारी, देखें पूरी जानकारी

इस बार सभी बहनों को मिलने वाला है एक खास तोहफा — सरकार की ओर से कुल ₹1500 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। दरअसल, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को अतिरिक्त ₹250 की सौगात दी जा रही है, जो नियमित ₹1250 की किस्त के साथ जुड़कर कुल ₹1500 हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस बार लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojana की 27वीं किस्त में बहनों को हर महीने मिलने वाले ₹1250 की जगह ₹1500 की राशि दी जाएगी। ऐसे में अगर आप मध्य प्रदेश की निवासी हैं और इस योजना की लाभार्थी हैं, तो जाहिर है कि आप भी इस विशेष किस्त के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी कि आखिर कब तक आपके खाते में यह बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर होगी।

इसे भी पढ़ें- Free Silai Machine Yojana 2025: पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरु

अगर आप भी लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojana की अगली किस्त को लेकर जानकारी तलाश रहे हैं, तो आपका इंतजार यहीं खत्म हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है।

इसलिए अगर आप इस योजना से जुड़ी सटीक और विस्तार में जानकारी पाना चाहते हैं, तो आखिर तक हमारे साथ जरूर बने रहें।

Ladli Behna Yojana 27th Installment

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बहनों को हर महीने ₹1250 की सहायता राशि प्रदान करती है। आमतौर पर यह किस्त हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।

अब जब रक्षाबंधन का त्यौहार निकट है, तो महिलाएं यह जानने को उत्सुक हैं कि लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojana की 27वीं किस्त उन्हें कब तक मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश सरकार 9 अगस्त से पहले ₹1500 की राशि सभी लाभार्थी बहनों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

हालांकि, जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई सूचना जारी करेगी, तभी यह साफ हो पाएगा कि यह विशेष किस्त किस दिन तक जारी की जाएगी।

लाडली बहना योजना 27वीं किस्त से प्राप्त राशि

इस बार रक्षाबंधन के खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा मध्य प्रदेश की सभी बहनों को एक विशेष तोहफा दिया जाएगा।

सरकार की ओर से इस बार 1250 रुपए की नियमित किस्त के स्थान पर कुल ₹1500 की राशि महिलाओं को दी जाएगी। इसमें से ₹250 रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में जोड़े जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Ration Card Yojana: राशन कार्ड के नियमों में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, देखें पूरी जानकारी

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह बढ़ी हुई राशि रक्षाबंधन से पहले ही सभी लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

इसलिए जैसे ही किस्त जारी होती है, आप सभी बहनें अपना भुगतान स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से जरूर चेक करें, ताकि आपको यह स्पष्ट हो सके कि आपके खाते में राशि पहुंची है या नहीं।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं बहनों को मिलेगा, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरी करती हों।

  • महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो।
  • महिला स्वयं या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार के नाम पर ट्रैक्टर को छोड़कर कोई अन्य चार पहिया वाहन पंजीकृत नहीं होना चाहिए।

लाडली बहना योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojana की 27वीं किस्त का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना 27वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आप लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojana की 27वीं किस्त का भुगतान स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • मैने होम पेज का लिंक ऊपर दे दिया है, उस पर क्लिक करें।
  • अब खुलने वाले पेज पर आपको अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • इस ओटीपी को निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके सामने लाड़ली बहना योजना का स्टेटस पेज खुल जाएगा।
  • यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि आपकी 27वीं किस्त की राशि आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment