IBPS RRB Requirment 2025: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में 13217 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जो भी उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने कुल रिक्त 13217 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैंक शाखा द्वारा भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता और पद के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों | IBPS RRB Requirment 2025 में कार्य करने की इच्छा रखते हैं और भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन 21 सितंबर 2025 से पहले जमा कर लें।

IBPS RRB Requirment 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक | IBPS RRB Requirment 2025 द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अंतर्गत मुख्य रूप से पीओ, क्लर्क और विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को अभी तक बैंक की इस महत्वपूर्ण भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, उन्हें यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम आपके लिए भर्ती का संपूर्ण विवरण सरल भाषा में साझा कर रहे हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती हेतु पात्रता 

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती | IBPS RRB Requirment 2025 भर्ती में पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। हालांकि, बेसिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं:-

  • देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
  • पदवार विस्तृत योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, आवेदन शुल्क के अतिरिक्त टैक्स तथा पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान भी करना होगा।

भर्ती में अनारक्षित यानि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित किया गया है, जिसमें टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज भी शामिल होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवारों तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹175 रखा गया है।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती हेतु आयु सीमा

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती में आयु सीमा से संबंधित जानकारी इस प्रकार है:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है।
  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती | IBPS RRB Requirment 2025 द्वारा जारी पदों की भर्ती में चयन प्रक्रिया को अपेक्षाकृत सरल रखा गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कुछ पदों के चयन हेतु साक्षात्कार यानि इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों के आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा। निर्धारित योग्यताओं के आधार पर पात्र पाए गए उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कुछ पदों हेतु इंटरव्यू के उपरांत अंतिम चरण में उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों का चयन संबंधित पदों पर किया जाएगा।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन फॉर्म तक पहुँचें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment