IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: खुफिया विभाग में निकली बम्फर भर्ती, जल्द करें यहां से आवेदन!

अगर आप भी खुफिया विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 394 रिक्त पदों हेतु भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह अवसर उन युवा अभ्यर्थियों के लिए है जो देश की सेवा करना चाहते हैं और एक सुरक्षित करियर की तलाश में हैं। इसके लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 14 सितंबर तय की गई है। अगर आपको इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती | IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि  जानकारी प्राप्त होने वाली है।

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025

भारतीय खुफिया एजेंसी के द्वारा बंपर पदों पर योग्य उम्मीदवारों को जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 394 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस

भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।

वर्गशुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग₹650
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी महिलाएं₹550

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए पद विवरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती | IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 के माध्यम से 394 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

वर्गपद
सामान्य168
अन्य पिछड़ा वर्ग105
अनुसूचित जाति60
अनुसूचित जनजाति30
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग31
कुल394

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इंटेलिजेंस ब्यूरो “जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर” भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा/डिग्री (इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/टेलीकम्युनिकेशन आदि संबंधित शाखा) अनिवार्य है।
  • बी.एससी इन इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, आईटी या फिर BE / B.Tech होना चाहिए।

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती | IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल तक होनी चाहिए।
  • जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 27 साल रखी गई है।
  • जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू, जो भी उम्मीदवार उपरोक्त चरणों में पास होंगे, वही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होंगे, इसके बाद बाद यह भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती | IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –

  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक करके, ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
  • इसमें आपसे मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को सही- सही भरके अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अंत में आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करके, अपना आवेदन पत्र सबमिट करें और फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment