IB ACIO Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO टियर-I परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

इंटेलिजेंस ब्यूरो समय-समय पर युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता रहता है और जैसा कि आपको पता है कि इस वर्ष भी गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड  जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो भी उम्मीदवार IB ACIO टियर-I परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड की जानकारी लेना बेहद जरूरी है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास IB ACIO Admit Card 2025 का होना आवश्यक है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो, ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली गई थी। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको IB ACIO Admit Card 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

IB ACIO Admit Card 2025

वर्तमान समय में इंटेलिजेंस ब्यूरो के द्वारा IB ACIO टियर-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 18 सितम्बर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए IB ACIO Admit Card 2025 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसी सभी जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

IB ACIO टियर-I परीक्षा एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां मिलेंगी –

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

IB ACIO टियर-I के लिए परीक्षा पैटर्न

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा देने जा रहे हैं। उन्हें परीक्षा पैटर्न को जानना बहुत जरूरी है, जो कि निम्नलिखित है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य जागरूकता2020
मात्रात्मक योग्यता2020
तार्किक/विश्लेषणात्मक क्षमता2020
अंग्रेज़ी भाषा2020
सामान्य अध्ययन2020
कुल100100
  • परीक्षा प्रकार: ऑब्जेक्टिव
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय अवधि: 1 घंटा
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे

IB ACIO टियर-I परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और इनमें से कोई एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड

इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO चयन प्रक्रिया

इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर “ACIO” पद पर भर्ती तीन चरणों में की जाती है। जो भी उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास कर लेता है तो उसे अंतिम नियुक्ति दी जाती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

IB ACIO Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद “एडमिट कार्ड डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के समय साथ लेकर जाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment