जो भी युवा दिल्ली के सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो उनके लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में 334 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तो यह उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो दिल्ली के सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं। और एक सुरक्षित करियर की तलाश में हैं। इसके लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 24 सितंबर तय की गई है। अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती | DSSSB Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि जानकारी प्राप्त होने वाली है।
DSSSB Recruitment 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 334 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से लेकर 24 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹100 |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी महिलाएं | ₹0 |
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए पद विवरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती | DSSSB Recruitment 2025 के माध्यम से 334 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| कोर्ट अटेंडेंट | 318 |
| रूम अटेंडेंट | 13 |
| सिक्योरिटी अटेंडेंट | 03 |
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –
- अभ्यर्थी को, भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं का पास होना अनिवार्य है।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती | DSSSB Recruitment 2025 के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल रखी गई है।
- जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, जो भी उम्मीदवार उपरोक्त चरणों में पास होंगे, वही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होंगे।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती | DSSSB Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –
- सबसे पहले आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के पर जाएं।
- अब आपको ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को सही- सही भरके अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करके, अपना आवेदन पत्र सबमिट करके फार्म का प्रिंट आउट निकाल लें।










