DSSSB Forest Guard Recruitment 2025: वन रक्षक भर्ती के 615 रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी क्योंकि उनके लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य में कुल 615 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तो यह उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि  जानकारी प्राप्त होने वाली है।

DSSSB Forest Guard Recruitment 2025

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा योग्य उम्मीदवारों को वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 615 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।

वर्गशुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग₹100
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी महिलाएं₹0

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए पद विवरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के माध्यम से कुल 615 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पद का नामकुल पद
सांख्यिकी लिपिक11
सहायक जन स्वास्थ्य निरीक्षक78
राजमिस्त्री58
सहायक सुरक्षा अधिकारी02
कनिष्ठ ड्राफ्ट्समैन (विद्युत)06
तकनीकी पर्यवेक्षक (रेडियोलॉजी)09
बेलिफ14
नायब तहसीलदार01
सहायक लेखा अधिकारी09
वरिष्ठ अन्वेषक07
प्रोग्रामर02
सर्वेयर19
संरक्षण सहायक01
सहायक अधीक्षक93
आशुलिपिक01
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष01
कनिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर01
मुख्य लेखाकार01
सहायक संपादक01
उप संपादक01
प्रधान पुस्तकालयाध्यक्ष01
देखरेख करने वाला114
वन रक्षक52
प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक)32
संगीत शिक्षक03
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत / यांत्रिक)50
निरीक्षण अधिकारी16
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक03
लेखाकार02
सहायक भंडार रक्षक02
कार्य सहायक02
उच्च श्रेणी लिपिक (लेखा / लेखा परीक्षक)08
तकनीकी सहायक (हिंदी)01
फार्मासिस्ट (यूनानी)13
कुल रिक्तियां615

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –

  • इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं या 10वीं की मार्कशीट हो।
  • उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए।

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें ही अगले स्टेप जैसे – स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।

डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –

  • इस भर्ती से संबंधित जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • अब आपको ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को सही- सही भरके अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करके, अपना आवेदन पत्र सबमिट करके फार्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment