CTET 2025 Notification: सीटेट परीक्षा 2025 के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई द्वारा CTET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी करने की उम्मीद है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो भी उम्मीदवार CTET 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जरूर जमा करें।

CTET 2025 Notification

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई के अनुसार CTET 2025 के अंतर्गत दो पेपर होंगे – मतलब पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए तथा दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए।

इस परीक्षा में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को अभी तक सीटेट परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है, उन्हें यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम आपके लिए सीटेट परीक्षा का संपूर्ण विवरण सरल भाषा में साझा कर रहे हैं।

CTET 2025 के लिए पात्रता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट 2025 परीक्षा के अनुसार अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। जो कि योग्यताएँ इस प्रकार हैं:-

पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के लिए

  • उम्मीदवार 12वीं में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और साथ ही डी.एल.एड. या बी.एड. होना चाहिए।)

दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के लिए

  • इसके लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री के साथ डी.एल.एड. या बी.एड. होना चाहिए।

CTET 2025 के लिए आवेदन शुल्क

सीटेट परीक्षा 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जो कि इस प्रकार है –

केवल पेपर-I या पेपर-II के लिए

जो भी उम्मीदवार केवल पहला या दूसरा पेपर देता है तो सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए ₹1000 तथा एससी / एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए ₹500 ऑनलाइन शुल्क निर्धारित किया गया है।

दोनों पेपर यानि पेपर-I और पेपर-II के लिए

जो भी उम्मीदवार पहला पेपर और दूसरा पेपर यानि दोनों पेपर देना चाहते हैं उनके सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए ₹1200 तथा एससी / एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए ₹600 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

CTET 2025 के लिए आयु सीमा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के लिए निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित की है:-

  • सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

CTET Exam Pattern

सीबीएसई के द्वारा इस सीटेट परीक्षा 2025 के लिए निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न निर्धारित किया गया है।

स्तर- कक्षा 1 से 5 तक के लिए

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा-I (अनिवार्य)3030
भाषा-II (अनिवार्य)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

स्तर-कक्षा 6 से 8 तक के लिए)

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा-I (अनिवार्य)3030
भाषा-II (अनिवार्य)3030
(A) गणित एवं विज्ञान6060
(B) सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान6060
कुल150150

CTET 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

सीबीएसई के अनुसार सीटेट परीक्षा 2025 में चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी –

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा जो कि ऑफलाइन यानि OMR आधारित है, उसमें शामिल होना होगा।
  • उम्मीदवार को इस लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे। जिसके लिए सामान्य श्रेणी को 60% और आरक्षित श्रेणी को 55% तक अंक लाने होंगे।
  • सफल उम्मीदवारों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो कि आने वाले 7 वर्ष तक मान्य रहेगा।

CTET 2025 के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

उम्मीदवार को इस सीटेट परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए आवेदन फॉर्म कुछ इस प्रकार भरना होगा –

  • उसमें दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ सही तरीके से भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment