Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा के 330 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जो भी उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 330 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैंक शाखा द्वारा भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता और पद के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा | Bank of Baroda में कार्य करने की इच्छा रखते हैं और भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की तिथियों से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य देख लें, ताकि निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकें।

Bank of Baroda Recruitment

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा | Bank of Baroda द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अंतर्गत मुख्य रूप से डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न टेक्निकल प्रोफेशनल पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को अभी तक बैंक की इस महत्वपूर्ण भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, उन्हें यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम आपके लिए भर्ती का संपूर्ण विवरण सरल भाषा में साझा कर रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु पात्रता 

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती | Bank of Baroda Recruitment में पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। हालांकि, बेसिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं:-

  • देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास बी.टेक या एम.टेक की डिग्री होना भी आवश्यक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती | Bank of Baroda Recruitment भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, आवेदन शुल्क के अतिरिक्त टैक्स तथा पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान भी करना होगा।

भर्ती में अनारक्षित यानि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित किया गया है, जिसमें टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज भी शामिल होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवारों तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹175 रखा गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु आयु सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में आयु सीमा से संबंधित जानकारी इस प्रकार है:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है।
  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती | Bank of Baroda Recruitment द्वारा जारी पदों की भर्ती में चयन प्रक्रिया को अपेक्षाकृत सरल रखा गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि योग्य उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों के आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा। निर्धारित योग्यताओं के आधार पर पात्र पाए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के उपरांत अंतिम चरण में उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों का चयन संबंधित पदों पर किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती | Bank of Baroda Recruitment में आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन फॉर्म तक पहुँचें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment