SBI Clerk Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता रहता है और जैसा कि आपको पता है कि इस वर्ष भी भारतीय स्टेट बैंक के अधीन क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड  जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो भी उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड की जानकारी लेना बेहद जरूरी है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास SBI Clerk Admit Card 2025 का होना आवश्यक है।

भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली गई थी। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको SBI Clerk Admit Card 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

SBI Clerk Admit Card 2025

वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 27 सितम्बर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए SBI Clerk Admit Card 2025 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसी सभी जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां मिलेंगी –

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न

यहाँ नीचे SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा | Prelims Exam) 2025 का परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय
अंग्रेजी भाषा303020 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता353520 मिनट
तार्किक क्षमता353520 मिनट
कुल10010060 मिनट
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल अंक – 100 अंक
  • समय – 60 मिनट
  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय सीमा निर्धारित है।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे

ध्यान दें :-

  • यह परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की है, यानी इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं होंगे।
  • प्रत्येक विषय में कटऑफ क्लियर करना आवश्यक है।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और इनमें से कोई एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड

SBI Clerk Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद “एडमिट कार्ड डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के समय साथ लेकर जाएं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment