IOB Bank SO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक “IOB” ने विशेषज्ञ अधिकारी के कुल 127 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 03 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी IOB Bank SO Recruitment 2025 के तहत जारी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम आपके साथ इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया आदि बिल्कुल सरल शब्दों में साझा करेंगे।

IOB Bank SO Recruitment 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अंतर्गत मुख्य रूप स्पेशलिस्ट ऑफिसर | IOB Bank SO Recruitment 2025 के कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

जिन उम्मीदवारों को अभी तक इंडियन ओवरसीज बैंक की इस महत्वपूर्ण भर्ती से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है, उन्हें इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें आपको हर, वो महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है।

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए पद विवरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पेशलिस्ट ऑफिसर | IOB Bank SO Recruitment 2025 के माध्यम से कुल 127 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पद का नामरिक्तियों की संख्या
Specialist Officer “SO”127

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती हेतु पात्रता 

इंडियन ओवरसीज बैंक के अनुसार स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

पद का नामयोग्यता
Specialist OfficerDegree in Related Field + Relevant Experience

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

भर्ती में अनारक्षित यानि सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क केवल ₹175 रखी गई है।

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती एग्जाम पैटर्न

जो भी उम्मीदवार इस इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। उनसे भर्ती परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
रीजनिंग252530 मिनट
अंग्रेजी भाषा252530 मिनट
प्रोफेशनल नॉलेज “संबंधित विषय”505060 मिनट
कुल1001002 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती हेतु आयु सीमा

इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती हेतु उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा इस प्रकार है निर्धारित की है:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जारी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती | IOB Bank SO Recruitment 2025 के 127 रिक्त पदों को भरने हेतु उम्मीदवारों चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन परीक्षा 
  • साक्षात्कार यानि इंटरव्यू 
  • चिकित्सा परीक्षा 

IOB स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:-

  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण “Registration” प्रोसेस पूरा करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment