SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा समय-समय पर युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन होता रहता है और जैसा कि आपको मालूम होगा कि ठीक इसी वर्ष भी एसएससी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसके लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो भी उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की इस मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए इसकी परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास में इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड होना आवश्यक है।

कर्मचारी चयन आयोग “SSC” द्वारा आयोजित मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली गई थी। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस लेख में हम आपको कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड | SSC MTS Admit Card 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, बिल्कुल सरल शब्दों में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

SSC MTS Admit Card 2025

वर्तमान समय में कर्मचारी चयन आयोग “SSC” के द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसकी परीक्षा 20 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे इसकी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों  के लिए, मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा एवं इसके बाद आप सभी उम्मीदवार इसकी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र को चेक कर पाएंगे और इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

जो भी उम्मीदवार इस मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा को देने जा रहे हैं उन्हें एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलेगी।

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख व समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एग्जाम पैटर्न

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न से गुजरना होगा।

सत्रविषयप्रश्नअंकसमयनेगेटिव मार्किंग
Session-INumerical & Mathematical Ability206045 मिनटनहीं
Reasoning Ability & Problem Solving2060
कुल40120
Session-IIGeneral Awareness257545 मिनट1 अंक कटेगा
English Language & Comprehension2575
कुल50150
Grand Total9027090 मिनट

मुख्य बिंदु :-

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
  • पेपर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
  • Session-I में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन Session-II में 1 गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा
  • दोनों सत्रों को पास करना अनिवार्य है।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट Session-II के अंकों के आधार पर बनेगी।

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड

अब सभी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा एडमिट कार्ड | SSC MTS Admit Card 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने के संकेत दे दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आपको एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा :-

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड

एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए।

  • आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें आप “एडमिट कार्ड” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा।
  • अब आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment