Rajasthan Police Constable Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड समय-समय पर युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता रहता है और जैसा कि आपको पता है कि इस वर्ष भी राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके लिए परीक्षा तिथि के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जो भी उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड की जानकारी लेना बेहद जरूरी है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 का होना आवश्यक है।

राजस्थान पुलिस भर्ती कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 तक पूरी कर ली गई थी। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2025

वर्तमान समय में राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 14 सितम्बर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसी सभी जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां देखने को मिलेंगी –

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न

जो भी उम्मीदवार इस पुलिस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
तार्किक क्षमता एवं बेसिक कंप्यूटर ज्ञान6060
सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन एवं करंट अफेयर्स3535
राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं राजनीति4545
गणित एवं सामान्य अंकगणित1010
कुल150150
  • परीक्षा का प्रकार: ऑफलाइन
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती सलेक्शन प्रोसेस

इस पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक योग्यता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षा

परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और इनमें से कोई एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड

Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • अब यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद “एडमिट कार्ड डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के समय साथ लेकर जाएं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment