RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे के 434 रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

जो उम्मीदवार रेलवे विभाग में सरकारी पदों पर कार्य करने का सपना देख रहे हैं और इसकी तैयारी में लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड “RRB” ने हाल ही में एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। दरअसल, यहां नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 434 पदों की घोषणा की गई है, जिन पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए किया जाएगा। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

जिन उम्मीदवारों को RRB Paramedical Recruitment 2025 से जुड़ी विशेष जानकारी नहीं है, उन्हें यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हमने भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जो आपको बहुत काम आएगी।

RRB Paramedical Recruitment 2025

रेलवे विभाग ने रेलवे भर्ती बोर्ड का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 09 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी और यह पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

जो उम्मीदवार इस महत्वपूर्ण Railway Paramedical Vacancy 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे रेलवे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 सितंबर 2025 तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, 18 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए योग्यताएं

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी पैरामेडिकल पदों की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से योग्यताएं निर्धारित की गई हैं –

  • उम्मीदवार से नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन आदि अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

आरआरबी का नामसामान्यअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिअन्य पिछड़ा वर्गआर्थिक रूप से कमजोर वर्गकुल रिक्तियां
अहमदाबाद050201020111
अजमेर050401000010
बैंगलोर070200000009
भोपाल060200010009
भुवनेश्वर030102020008
बिलासपुर140500030325
चंडीगढ़010101010004
चेन्नई301011130367
गोरखपुर040201040011
गुवाहाटी060000040212
जम्मू श्रीनगर070202030115
कोलकाता301506100768
मालदा020100010105
मुंबई361209150880
मुजफ्फरपुर040300040112
पटना110302070225
प्रयागराज130302040527
रांची040102030210
सिकंदराबाद030501050115
सिलीगुड़ी070201040115
कुल19872467939434

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का प्रावधान भी तय किया है।

  • सामान्य श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
  • एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस Railway Paramedical Vacancy 2025 के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की है –

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

नोट :- आयु की गणना भर्ती की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न

रेलवे बोर्ड ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न तय किया है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
व्यावसायिक योग्यता7070
सामान्य जागरूकता)1010
सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति1010
सामान्य विज्ञान1010
कुल100100

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रश्न पत्र (CBT) एकल चरण का होगा और इसमें 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
    PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होगा, जिसमें 4 विकल्प होंगे और केवल 1 सही होगा।
  • प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी होगी।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

अंतिम नियुक्ति मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदक को इस Railway Paramedical Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –

  • होम पेज पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी समझने के बाद ‘Apply Online’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुले पेज पर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment