कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा समय-समय पर संयुक्त स्नातक स्तर यानि सीजीएल भर्ती परीक्षा का आयोजन होता रहता है और ठीक इसी प्रकार इस वर्ष भी इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसमें अनेक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं।
जो भी उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग के संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए इसकी परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास में इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड होना आवश्यक है।
कर्मचारी चयन आयोग “SSC” द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली गई थी। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस लेख में हम आपको कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड | SSC CGL Admit Card 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, बिल्कुल सरल शब्दों में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
SSC CGL Admit Card 2025
वर्तमान समय में कर्मचारी चयन आयोग “SSC” के द्वारा संयुक्त स्नातक स्तर “CGL” टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसकी परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 के बीच होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए परेशान हैं। वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
संयुक्त स्नातक स्तर “CGL” भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड को कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा एवं इसके बाद आप सभी उम्मीदवार इसकी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र को चेक कर पाएंगे और इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
SSC CGL टियर 1 परीक्षा एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
जो भी उम्मीदवार इस संयुक्त स्नातक स्तर “CGL” को देने जा रहे हैं उनके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलेगी।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा की तारीख व समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
SSC CGL टियर 1 परीक्षा एग्जाम पैटर्न
SSC CGL टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए 60 मिनट यानि 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काट लिया जाएगा।
SSC CGL टियर 1 परीक्षा एडमिट कार्ड
अब सभी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा एडमिट कार्ड | SSC CGL Admit Card 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने के संकेत दे दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
SSC CGL टियर 1 परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आपको संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा के अंतर्गत एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा :-
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
SSC CGL टियर 1 परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें आप “एडमिट कार्ड” वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा।
- अब आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।










