सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी क्योंकि उनके लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य में कुल 615 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तो यह उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं।
हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया आदि जानकारी प्राप्त होने वाली है।
DSSSB Forest Guard Recruitment 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा योग्य उम्मीदवारों को वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 615 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने वन रक्षक, केयरटेकर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।
| वर्ग | शुल्क |
| सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹100 |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी महिलाएं | ₹0 |
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए पद विवरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के माध्यम से कुल 615 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| सांख्यिकी लिपिक | 11 |
| सहायक जन स्वास्थ्य निरीक्षक | 78 |
| राजमिस्त्री | 58 |
| सहायक सुरक्षा अधिकारी | 02 |
| कनिष्ठ ड्राफ्ट्समैन (विद्युत) | 06 |
| तकनीकी पर्यवेक्षक (रेडियोलॉजी) | 09 |
| बेलिफ | 14 |
| नायब तहसीलदार | 01 |
| सहायक लेखा अधिकारी | 09 |
| वरिष्ठ अन्वेषक | 07 |
| प्रोग्रामर | 02 |
| सर्वेयर | 19 |
| संरक्षण सहायक | 01 |
| सहायक अधीक्षक | 93 |
| आशुलिपिक | 01 |
| सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष | 01 |
| कनिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर | 01 |
| मुख्य लेखाकार | 01 |
| सहायक संपादक | 01 |
| उप संपादक | 01 |
| प्रधान पुस्तकालयाध्यक्ष | 01 |
| देखरेख करने वाला | 114 |
| वन रक्षक | 52 |
| प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक) | 32 |
| संगीत शिक्षक | 03 |
| कनिष्ठ अभियंता (विद्युत / यांत्रिक) | 50 |
| निरीक्षण अधिकारी | 16 |
| वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 03 |
| लेखाकार | 02 |
| सहायक भंडार रक्षक | 02 |
| कार्य सहायक | 02 |
| उच्च श्रेणी लिपिक (लेखा / लेखा परीक्षक) | 08 |
| तकनीकी सहायक (हिंदी) | 01 |
| फार्मासिस्ट (यूनानी) | 13 |
| कुल रिक्तियां | 615 |
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं या 10वीं की मार्कशीट हो।
- उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए।
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा
अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें ही अगले स्टेप जैसे – स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।
डीएसएसएसबी वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक भर्ती | DSSSB Forest Guard Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –
- सबसे पहले आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के पर जाएं।
- इस भर्ती से संबंधित जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- अब आपको ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को सही- सही भरके अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करके, अपना आवेदन पत्र सबमिट करके फार्म का प्रिंट आउट निकाल लें।










