भारतीय वायु सेना के द्वारा समय-समय पर अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन होता रहता है और ठीक इसी प्रकार इस वर्ष भी इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसमें अनेक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं। अब आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है।
जो भी उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए इसकी परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास में इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड होना आवश्यक है।
भारतीय वायु सेना “IAF” द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से 4 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली गई है। इस लेख में हम आपको भारतीय वायु सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड | Airforce Agniveer Admit Card 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, बिल्कुल सरल शब्दों में देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Airforce Agniveer Admit Card 2025
वर्तमान समय में भारतीय वायु सेना के द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि और परीक्षा सिटी जारी कर दी है। आपकी परीक्षा से 2 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए परेशान हैं। वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड को भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा एवं इसके बाद आप सभी उम्मीदवार इसकी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र को चेक कर पाएंगे और इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
IAF अग्निवीर भर्ती एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
अग्निवीर भर्ती एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलेगी।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा की तारीख व समय
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
IAF अग्निवीर भर्ती एडमिट कार्ड
अब सभी उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। क्योंकि भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर एडमिट कार्ड | Airforce Agniveer Admit Card 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने के संकेत दे दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
IAF अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ले जाने वाले दस्तावेज
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आपको अग्निवीर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा :-
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
IAF अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
जो भी उम्मीदवार इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित चरणों को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “कैंडिडेट लॉगिन” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपनी “ईमेल आईडी या यूजर आईडी” डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें आप “एडमिट कार्ड” वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में सही जानकारी दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा।










