UP Police Constable Vacancy 2025: जानें यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कब से होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बार आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पी0 ए0 सी0, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पी0 ए0 सी0 महिला, आरक्षी पी0 ए0 सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिसके लिए भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया जल्द ही दिसम्बर माह में शुरू की जा सकती है। अगर आप भी एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

अगर आपको उत्तरप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी। इस लेख में आपको यह जानकारी भी मिलेगी कि इस भर्ती में आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

UP Police Constable Vacancy 2025

भर्ती बोर्ड के द्वारा योग्य उम्मीदवारों से आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पी0 ए0 सी0, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पी0 ए0 सी0 महिला, आरक्षी पी0 ए0 सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे।

आपको बता दें कि इस उत्तरप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक शुरू हो सकती है। तो जो भी उम्मीदवार, इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल यानि सिपाही भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।

वर्गशुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग₹500
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति₹400
माध्यमऑनलाइन

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पद विवरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जल्द ही इसी माह में उपरोक्त कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित रिक्त पदों की घोषणा की जाएगी।

पद का नामरिक्तियां
पुलिस कॉन्स्टेबलअतिशीघ्र

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं उन्हें भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

पद का नामयोग्यता
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल12वीं पास

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको इस यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर काम करना है तो ऐसे में अभ्यर्थी निम्नलिखित आयु सीमा में होना चाहिए।


वर्ग
आयु सीमा
पुरुष18 से 25 वर्ष
महिलाएं18 से 28 वर्ष

यूपी पुलिस कांस्टेबल की मासिक सैलरी

एक उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल यानि सिपाही को निम्नलिखित वेतनमान दिया जाता है।

भत्ता / विवरणराशि
वेतनमान₹21,700/- से ₹69,100/- प्रतिमाह
ग्रेड पे₹2,000/-
अनुमानित मासिक सकल वेतन₹30,000/- से ₹40,000/- प्रतिमाह
भत्तेHRA, DA, TA एवं अन्य भत्ते

यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक योग्यता

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए शारीरिक योग्यता के मापदंड कुछ इस प्रकार हैं।

प्रकारपुरुष (Gen/OBC/SC)पुरुष (ST)महिला (Gen/OBC/SC)महिला (ST)
लंबाई168 से.मी.160 से.मी.152 से.मी.147 से.मी.
सीना79-84 से.मी.77-82 से.मी.लागू नहींलागू नहीं
दौड़4.8 किमी – 25 मिनट में4.8 किमी – 25 मिनट में2.4 किमी – 14 मिनट में2.4 किमी – 14 मिनट में

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न

सबसे महत्वपूर्ण बात, जो है आपकी परीक्षा, जिसमें नीचे दिए गए विषयों से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता है।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य हिंदी150300
सामान्य ज्ञान
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता
मानसिक अभिरुचि / IQ एवं लॉजिकल टेस्ट
कुल150300
  • परीक्षा अवधि: 150 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेंगे
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को निम्नलिखित चार चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल
  • दस्तावेज सत्यापन
  • फाइनल मेरिट

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है तो सबसे पहले इसे पूरा करें।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक करके यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का आवेदन पत्र भरें।
  • इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही- सही भरके जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में आपको अपना आवेदन पत्र सबमिट करके, अपने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment