जो भी युवा सैन्य क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए सीमा सुरक्षा बल ने हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर / रेडियो मैकेनिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह अवसर उन युवा उम्मीदवारों के लिए है जो देश की सेवा करना चाहते हैं और एक सुरक्षित करियर की तलाश में हैं। इसके लिए आप अपना आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 1121 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 23 सितंबर तय की गई है। अगर आपको बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती | BSF RO/RM Bharti 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी देखने को मिलेगी। इस लेख में आपको यह जानकारी भी मिलेगी कि इसे भर्ती में आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।
BSF RO/RM Bharti 2025
सीमा सुरक्षा बल के द्वारा बंपर पदों पर योग्य उम्मीदवारों को हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर / रेडियो मैकेनिक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 1121 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से लेकर 23 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस
भर्ती बोर्ड ने बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।
| वर्ग | पद |
| सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹100 |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | ₹0 |
| सभी महिलाएं | ₹0 |
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए पद विवरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती | BSF RO/RM Bharti 2025 के माध्यम से 1121 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर / रेडियो मैकेनिक भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –
- बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन हेतु उम्मीदवार को 12वीं पास होना आवश्यक है।
- साथ ही संबंधित ट्रेड के अनुसार उम्मीदवार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए आयु सीमा
अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती | BSF RO/RM Bharti 2025 के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल तक होनी चाहिए।
- बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल के लिए अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है।
जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल टेस्ट को पास करना होगा। जो भी उम्मीदवार उपरोक्त चरणों में पास होंगे, उन्हें ही दस्तावेज सत्यापन में शामिल किया जाएगा तथा अंत में चिकित्सा परीक्षा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM भर्ती | BSF RO/RM Bharti 2025 के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक करके बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का आवेदन पत्र भरना है।
- इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही- सही भरके अहम दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपना आवेदन पत्र सबमिट करके प्रिंट निकाल कर रख लेना है।










