Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी भर्ती के ट्रेडमैन के रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

भारतीय नौसेना द्वारा ट्रेड्समैन के रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो लंबे समय से इंडियन नेवी में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। वर्तमान में भारतीय नौसेना द्वारा इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब भी मौका है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इसमें सिविलियन ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन 1250 से अधिक पदों के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी इसमें आवेदन करके चयन प्रक्रिया में सफल होने पर भारतीय नौसेना में नियुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment 2025

इस वर्ष भारतीय नौसेना भर्ती | Indian Navy Recruitment 2025 के माध्यम से सिविलियन ट्रेड्समैन के कुल 1266 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, सिविलियन ट्रेड्समैन “ग्रुप सी” पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होना भी आवश्यक है। यदि आपने 10वीं पास कर ली है और ट्रेड में ट्रेनिंग प्राप्त की है, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको इस भर्ती के अंतर्गत अपने फॉर्म को जमा करना है और इंडियन नेवी ट्रेड्समैन के पद पर काम करना है तो ऐसे में आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल तक होनी चाहिए।
  • इंडियन नेवी ट्रेड्समैन के लिए अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है।

हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस

भर्ती बोर्ड ने इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।

वर्गपद
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग₹0
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति₹0

इंडियन नेवी भर्ती के लिए वेतनमान

जिन अभ्यर्थियों का चयन सिविलियन ट्रेड्समैन पद पर होगा, उन्हें नियुक्ति के बाद प्रतिमाह ₹19,900 से ₹63,200 तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा –

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट / अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा होना आवश्यक है।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा – एप्लीकेशन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग ऑफ एप्लीकेशन और अंत में लिखित परीक्षा।

लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • सामान्य जागरूकता
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • अंग्रेजी भाषा
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • होमपेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन सबमिट करें और अंत में उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment