Palanhar Yojana 2025: अब बच्चों को मिलेगी हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता, देखें पूरी जानकारी

राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसी दिशा में, राज्य के अनाथ बालक-बालिकाओं की देखभाल और कल्याण हेतु राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 की शुरुआत की है। यह योजना अनाथ बच्चों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के तहत राजस्थान सरकार अनाथ बालक-बालिकाओं को अपना परिवार मानते हुए उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करेगी। यदि आपकी जानकारी में कोई अनाथ बच्चा या बच्ची है, तो उसे इस पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 से अवश्य जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि उनकी परवरिश और देखभाल राजस्थान सरकार द्वारा की जाएगी, साथ ही सरकार उनकी देखरेख के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी।

इस योजना के तहत राज्य सरकार अनाथ बालक-बालिकाओं को हर महीने ₹1500 से ₹2500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जो लोग अब तक इस योजना से परिचित नहीं थे, उन्हें इस लेख में सभी आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त हो जाएंगी।

Palanhar Yojana 2025

पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बालक-बालिकाओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करना है। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

राजस्थान सरकार इस पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 के तहत अनाथ बच्चों के नजदीकी रिश्तेदार, जैसे बालिग भाई-बहन बनकर उनका पालन-पोषण करती है और उनकी आर्थिक मदद करती है।

इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को उनकी आयु के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 6 वर्ष तक के बच्चों को मासिक ₹1500 प्रदान किए जाते हैं, जबकि 6 से 18 वर्ष के बच्चों को सरकार ₹2500 प्रति माह सहायता देती है। इसके अतिरिक्त, अन्य श्रेणी के 6 वर्ष तक के बच्चों को ₹750 और 6 से 18 वर्ष के बच्चों को ₹1500 मासिक सहायता राशि दी जाती है।

पालनहार योजना की जानकारी

यह पालनहार योजना गरीब, जरूरतमंद, अनाथ और निराश्रित बच्चों की देखभाल एवं पालन-पोषण को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य इन बालक-बालिकाओं को समाज से जोड़ना और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है।

पालनहार योजना के तहत इन्हें मिलती है मदद

यदि हम इस योजना के लाभार्थियों की बात करें, तो केवल वे बच्चे ही इस पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 के पात्र होंगे जिनमें अनाथ बालक-बालिका, मृत्यु दंड प्राप्त माता-पिता के बच्चे, कुष्ठ रोग से प्रभावित दंपत्ति के बच्चे, एचआईवी-एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे, नाता छोड़ चुकी माता के बच्चे और विशेष योग्यता वाले दंपत्ति के बच्चे शामिल हैं। इन्हें सरकार हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पालनहार योजना के लिए पात्रता

इस योजना के तहत पालनहार परिवार की वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए और जिस बच्चे की देखभाल की जाएगी उसकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

साथ ही, यह पालनहार योजना | Palanhar Yojana 2025 केवल राजस्थान राज्य में लागू है, इसलिए पालनहार परिवार राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए या कम से कम पिछले 3 वर्षों से राजस्थान में रह रहे हों।

पालनहार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि कोई लाभार्थी पालनहार योजना के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे –

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का बैंक पासबुक
  • बच्चे और अभिभावक दोनों का आधार कार्ड
  • बच्चे और अभिभावक की पासपोर्ट आकार की फोटो
  • अभिभावक का पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

पालनहार योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस पालनहार योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • यहाँ से योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
  • फिर आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांचें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • इसके बाद एक बार फिर फॉर्म की जांच कर लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • फिर इसे जिला अधिकारी या संबंधित विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दें।
  • फॉर्म की पुष्टि और पात्रता जांच के बाद आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment