UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बार 4543 सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इसके लिए आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू कर दी गई है और इसके लिए अंतिम तारीख 11 सितंबर तय की गई है। लेकिन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तक कर दी गई है।

अगर आपको उत्तरप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी देखने को मिलेगी। इस लेख में आपको यह जानकारी भी मिलेगी कि इसे भर्ती में आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

UP Police SI Recruitment 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा बंपर पदों पर योग्य उम्मीदवारों को सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत 4543 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।

आपको बता दें कि इस उत्तरप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक चलने वाली है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यदि अपना आवेदन जमा करना है तो आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार जो लिखित परीक्षा है उसके लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन फीस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर यानि दरोगा भर्ती के लिए निम्नलिखित फीस निर्धारित की है।

वर्गशुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग₹500
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति₹400

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पद विवरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के माध्यम से 4543 खाली पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पुलिस विभागपदपुरुष / महिला
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस4,242
प्लाटून कमाण्डर पीएसी/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस135
प्लाटून कमाण्डर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल60
महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक नागिरक पुलिस106
कुल पद4543

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं उन्हें भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है।

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको इस यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर काम करना है तो ऐसे में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है। जबकि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल छूट प्रदान की जाएगी। 

वर्गआयु सीमा
सामान्य21 से 31 वर्ष
ओबीसी21 से 36 वर्ष
एससी/एसटी21 से 36 वर्ष

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को निम्नलिखित पांच चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षा

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करना है तो ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अगर अभी तक आपने OTR यानि वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले इसे पूरा करें।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक करके यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती का आवेदन पत्र भरना है।
  • इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही- सही भरके जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अंत में आपको अपना आवेदन पत्र सबमिट करके, अपने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment