प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से की थी। यह योजना आज भी देश की जरूरतमंद महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इसके तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त में स्वच्छ ईंधन यानी एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें धुआं मुक्त और सुरक्षित रसोई की सुविधा मिल सके।
यह योजना विशेष रूप से देश की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। अब तक इस योजना के माध्यम से लगभग 12 करोड़ से भी अधिक महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिल चुका है। जिन महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है, उन्हें अब खाना पकाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती, क्योंकि वे सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन के उपयोग से धुएं से मुक्त रसोई का अनुभव कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें- PM Kisan Beneficiary List: प्रधानमंत्री किसान योजना 20वीं किस्त की नई लिस्ट हुई जारी
हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण यानि PM Ujjwala Yojana 2.0 शुरू किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाना है जो पहले चरण में किसी कारणवश इस योजना का लाभ नहीं ले पाईं। अब ऐसी महिलाओं को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उज्ज्वला योजना | PM Ujjwala Yojana 2.0 के तहत उन्हें भी एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा, जिससे वे भी सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकेंगी।
PM Ujjwala Yojana 2.0
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके घर में पहले से एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है। यदि किसी महिला को पहले ही इस योजना के तहत लाभ मिल चुका है, तो उन्हें दोबारा इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस चरण में पात्र महिलाओं को प्रारंभिक रूप से मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है, और उसके बाद उन्हें गैस सिलेंडर मात्र 550 रुपये की रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे महिलाओं को सुरक्षित, किफायती और स्वच्छ ईंधन के उपयोग का अवसर मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त हुई जारी, देखें पूरी जानकारी
अब जब देश डिजिटल युग की ओर अग्रसर है, तो पीएम उज्ज्वला योजना | PM Ujjwala Yojana 2.0 के दूसरे चरण का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन तभी संभव है जब आवेदिका सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हो। इसलिए आवेदन करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरण की जबरदस्त सफलता को देखते हुए सरकार ने इसका दूसरा चरण PM Ujjwala Yojana 2.0 शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन गरीब और असहाय महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करना है जो अब तक इस सुविधा से वंचित थीं, ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन का लाभ मिल सके।
इसे भी पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू
जो महिलाएं ईंधन की कमी के कारण समय पर भोजन पकाने में असमर्थ थीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने उनकी इस समस्या का समाधान किया है। अब तक इस योजना के माध्यम से करीब 12 करोड़ महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि इसके दूसरे चरण के अंतर्गत अभी तक लगभग 3 करोड़ महिलाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है।
पीएम उज्जवला योजना 2.0 के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की पात्रता की बात करें तो सबसे पहले यह आवश्यक है कि आवेदिका भारत की स्थायी नागरिक हो। साथ ही, उसका नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए, क्योंकि इस योजना में बीपीएल यानि गरीबी रेखा से नीचे श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Free Silai Machine Yojana 2025: पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरु
इस पीएम उज्जवला योजना | PM Ujjwala Yojana 2.0 में आवेदन करने वाली महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उसके पास स्वयं का एकल बैंक खाता होना आवश्यक है, जो आधार कार्ड से लिंक हो और उसमें DBT यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा होनी चाहिए।
पीएम उज्जवला योजना 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका के पास निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र आदि।
पीएम उज्जवला योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है।
- सबसे पहले महिलाओं को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर उपलब्ध “अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें विभिन्न गैस कंपनियों के नाम दिखाई देंगे।
- जिस गैस कंपनी से सिलेंडर लेना है, उस कंपनी के बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, पिन कोड तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत जमा हो जाएगा।










