ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों में प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी, और सहायक भविष्य निधि आयुक्त शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है। ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थी जो ईपीएफओ में नौकरी करना चाहते हैं, वे 18 अगस्त तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। यह पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- SBI Clerk Recruitment 2025: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू
यदि आप ईपीएफओ भर्ती | EPFO Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया को लेकर आयोग द्वारा क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
EPFO Vacancy 2025
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ईपीएफओ भर्ती | EPFO Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को लेखा/प्रवर्तन अधिकारी के साथ-साथ सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन जमा कर इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल में निकली बम्फर भर्ती, जल्द करें यहां से आवेदन!
ईपीएफओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
यदि आप ईपीएफओ भर्ती | EPFO Vacancy 2025 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
- प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी पद के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
यदि आप इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
ईपीएफओ भर्ती के लिए आयु सीमा
ईपीएफओ वैकेंसी | EPFO Vacancy 2025 के लिए आवेदन केवल वही उम्मीदवार कर सकते हैं, जो निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं।
लेखा अधिकारी/प्रवर्तन अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
हालांकि, आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है —
- अनुसूचित जाति “SC” और अनुसूचित जनजाति “ST” वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग “OBC” के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त “APFC” पद के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- सामान्य “General” और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग “EWS” के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- ओबीसी “OBC” वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अनुसूचित जाति “SC” वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 वर्ष है।
- वहीं, दिव्यांग “PwBD” श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
ईपीएफओ भर्ती के तहत वेतमान
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
- प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा, जो कि पे लेवल-8 में निर्धारित है।
- सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को वेतनमैट्रिक्स के लेवल-10 के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा।
ईपीएफओ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस ईपीएफओ भर्ती | EPFO Vacancy 2025 के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उन्हें यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार “इंटरव्यू“के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन दोनों चरणों — लिखित परीक्षा और साक्षात्कार — में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों की एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
जिस अभ्यर्थी का नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उसे ईपीएफओ भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
ईपीएफओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप ईपीएफओ भर्ती | EPFO Vacancy 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद, “One Time Registration” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो पहले से पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, EPFO भर्ती से संबंधित लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जो आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमें मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव को सावधानीपूर्वक भरें।
- इसके बाद, आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद, जो भी आवेदन शुल्क लागू होता है, उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।










