अब किसानों को मिलेगी ₹1.20 लाख की सब्सिडी – PM Kisan Subsidy Yojana

PM Kisan Subsidy Yojana: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि मशीनों जैसे – हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर आदि मशीनों पर लगभग 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जायेगी। यह PM Kisan Subsidy Yojana भारतीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये PM Kisan Subsidy Yojana क्या है?

यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को ऐसी मशीनों पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है जो –

  • खेत की मिट्टी को खराब किए बिना बुआई कर सकें।
  • पुराने फसल अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर खाद में बदल सकें।
  • पराली जलाने की जरूरत को खत्म कर सकें।
  • यह योजना पर्यावरण की रक्षा और किसानों की लागत में कटौती दोनों में सहायक है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले यंत्र और उनका महत्व

सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही प्रमुख मशीनें और उनके कार्य नीचे दिए गए हैं।

हैप्पी सीडर

  • यह मशीन पराली को हटाए बिना गेहूं की सीधी बुआई कर सकती है। इससे पराली जलाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

सुपर सीडर

  • यह मशीन पुराने फसल के अवशेषों को खेत में ही मिलाकर नई फसल की बुआई करती है।

स्मार्ट सीडर

  • यह आधुनिक मशीन बीज की सटीक गहराई और दूरी पर बुआई कर मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखती है।

इसे भी पढ़ें- सरकार की एक अनोखी पहल, जिससे गरीब बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रूपये, जल्दी से करे आवेदन

पराली जलाने की समस्या का समाधान

हमारे उत्तर भारत में पराली जलाना एक बहुत बड़ी समस्या हमेशा से रही है। जिसके कारण हर साल वायु प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है। इस PM Kisan Subsidy Yojana के द्वारा मिलने वाली मशीनों वायु प्रदूषण की समस्या का निदान संभव हो सकता है। ये मशीनें कुछ इस प्रकार हमारी मदद कर सकती हैं।

  • पराली को खेत में ही खाद में बदल देती हैं।
  • प्रदूषण को रोकती हैं।
  • मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती हैं।

सब्सिडी की राशि और पात्रता

इन मशीनों की बाजार कीमत ₹2 लाख से ₹3.5 लाख तक होती है। सरकार इसके लिए किसानों को 50% तक सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसानों को ₹85,000 से ₹1.20 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

  • एससी/एसटी वर्ग के लिए विशेष लाभ
  • अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है और उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- अब मिनटों में बनेगा जन्म प्रमाण पत्र, शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया – Birth Certificate

PM Kisan Subsidy Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

  • आधार कार्ड
  • खेत की खतौनी / भूमि दस्तावेज
  • ट्रैक्टर का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी वर्ग के लिए)
  • ₹4,300 का डिमांड ड्राफ्ट संबंधित कृषि विभाग के नाम

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इस PM Kisan Subsidy Yojana के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाई गई है। आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाएँ
  • रजिस्टर्ड किसान मोबाइल OTP के जरिए लॉगिन करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन बायोमेट्रिक आधार सत्यापन के माध्यम से CSC सेंटर पर कराएँ।
  • आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अब फॉर्म को सबमिट करने के बाद आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- अब छोटे दुकानदारों को मिलेगा, आसान शर्तों पर ₹50,000 तक लोन – PM SVANidhi 2.0 Yojana

योजना के प्रमुख लाभ

  • किसानों को उन्नत मशीनों की खरीद में वित्तीय सहायता
  • पराली जलाने की समस्या का समाधान
  • मिट्टी की उर्वरता और जैविक गुणवत्ता में सुधार
  • खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग
  • उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि
  • पर्यावरण प्रदूषण में भारी गिरावट

खेती में आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम

यह PM Kisan Subsidy Yojana केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं है, बल्कि यह खेती को टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और लाभकारी बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। भारत सरकार चाहती है कि देश का किसान तकनीकी रूप से सशक्त हो, जिससे वह कम लागत में अधिक उत्पादन कर सके।

इसे भी पढ़ें-यूपी में बिजली बिल होगा माफ! आवेदन ऐसे करें

निष्कर्ष

इस PM Kisan Subsidy Yojana के जरिए सभी भारतीय किसानों को आधुनिक खेती की ओर अग्रसर किया जा सकता है। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप भी किसान हैं और अपनी खेती को आधुनिक बनाना चाहते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

FAQs

इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है। नया पंजीकरण CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से किया जाता है।

सब्सिडी कितनी मिलेगी?

सरकार मशीन की लागत का 50% तक अनुदान दे रही है, जो ₹85,000 से ₹1.20 लाख तक हो सकता है।

योजना के लिए पात्रता क्या है?

भारत का कोई भी किसान जिसके पास वैध भूमि और ट्रैक्टर है, वह इस योजना के लिए पात्र है।

इस योजना के तहत कौन-कौन सी मशीनों पर सब्सिडी मिलती है?

इस योजना के तहत किसानों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी मशीनों की खरीद-दारी पर सब्सिडी दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment