यूपी छात्रों को 15,000 रुपये की स्कॉलरशिप – ऑनलाइन आवेदन शुरू! UP Free Computer Course 2025

UP Free Computer Course 2025: आज के दौर में नौकरी, पढ़ाई या बिजनेस — हर जगह कंप्यूटर का ज्ञान बेहद जरूरी है। लेकिन क्या हो अगर आप कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं और फीस भरने में परेशानी हो? इसी जरूरत को देखते हुए यूपी सरकार ने UP Free Computer Course 2025 योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य के ओबीसी वर्ग के छात्रों को O Level और CCC कोर्स की ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ-साथ सरकार कोर्स करने के दौरान छात्रों को 15,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता भी देगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि ओबीसी समुदाय के युवाओं को डिजिटल स्किल्स की कमी के कारण नौकरी या करियर में कोई दिक्कत न हो। सरकारी नौकरियों में CCC सर्टिफिकेट और O Level सर्टिफिकेट अक्सर जरूरी होते हैं। कई छात्र कोर्स की फीस नहीं भर पाते, इसलिए UP Free Computer Course 2025 उनके लिए सुनहरा मौका है — वो भी बिना एक पैसा खर्च किए।

इस योजना के प्रमुख फायदे

इस सरकारी योजना UP Free Computer Course 2025 के कुछ फायदे नीचे दिए गए हैं।

  • फ्री में O Level और CCC कंप्यूटर कोर्स
  • ट्रेनिंग के दौरान 15,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप
  • ट्रेनिंग के बाद वैध सरकारी सर्टिफिकेट
  • सरकारी और प्राइवेट जॉब के मौके बढ़ेंगे
  • डिजिटल इंडिया मिशन में भागीदारी

O Level और CCC कोर्स क्या होते हैं?

CCC : — बेसिक कंप्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट कोर्स, जो सरकारी नौकरी के आवेदन में जरूरी होता है। इसे NIELIT के द्वारा पूरा किया जाता है। जिसका फुल फॉर्म Course on Computer Concepts होता है।

O Level : — यह कोर्स CCC से एक स्टेप आगे का कोर्स है। इसमें बेसिक प्रोग्रामिंग, इंटरनेट टेक्नोलॉजी, डाटा बेसिक्स, ऑफिस टूल्स जैसी ट्रेनिंग दी जाती है। सरकारी आईटी या क्लेरिकल जॉब्स में O Level सर्टिफिकेट बहुत फायदेमंद होता है।

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

पहले आवेदन की आखिरी तारीख जून 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दिया गया है। अगर आप अब तक अप्लाई नहीं कर पाए थे तो ये बढ़ी हुई तारीख आपके लिए बेहतरीन मौका है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना UP Free Computer Course 2025 का लाभ लेने के लिए आवेदक निम्नलिखित दायरों में आना अनिवार्य है।

  • वह यूपी का स्थायी निवासी हो।
  • ओबीसी वर्ग में आता हो और वैध जाति प्रमाण पत्र हो।
  • कम से कम 10वीं या 12वीं पास हो।
  • परिवार की सालाना आय सरकार की तय सीमा में हो “आमतौर पर 2 लाख रुपये से कम”
  • पहले से किसी सरकारी कंप्यूटर ट्रेनिंग स्कीम का लाभ न लिया हो।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस कोर्स में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

कहां और कैसे करें आवेदन?

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आप, इस योजना UP Free Computer Course 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

इस कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित UP Free Computer Course 2025 योजना में छात्र ये सब फ्री में सीख सकेंगे:

  • कंप्यूटर की बेसिक जानकारी
  • MS Word, Excel, PowerPoint जैसे ऑफिस टूल्स
  • हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग
  • इंटरनेट और ईमेल का इस्तेमाल
  • डिजिटल लेन-देन की बेसिक ट्रेनिंग
  • O Level में बेसिक प्रोग्रामिंग और इंटरनेट टेक्नोलॉजी
  • CCC का पूरा सिलेबस

UP Free Computer Course 2025 से क्या फायदा होगा?

वैसे तो हमारे दैनिक जीवन में कंप्यूटर का रोल बहुत ही जरूरी हो गया है, सुबह से लेकर शाम तक इसका उपयोग अक्सर किया जाता है। लेकिन कुछ जरूरी फायदा नीचे दिए गए हैं, जो आपको बहुत काम आने वाले हैं।

  • सरकारी फॉर्म भरते वक्त CCC या O Level सर्टिफिकेट की जरूरत पूरी होगी।
  • प्राइवेट कंपनियों में कंप्यूटर स्किल्स से जॉब आसानी से मिलेगी।
  • डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान होगा।
  • खुद का छोटा बिजनेस भी ऑनलाइन चला सकते हैं।
  • घर बैठे फ्रीलांसिंग के मौके भी खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें-LIC Bima Sakhi Yojana 2025 – महिलाओं के लिए शानदार बीमा योजना और कमाई का मौका

निष्कर्ष

अगर आप ओबीसी वर्ग से हैं और चाहते हैं कि सरकारी नौकरी के रास्ते आपके लिए खुलें तो UP Free Computer Course 2025 में तुरंत आवेदन करें। शिक्षा के साथ, मुफ्त में CCC और O Level सर्टिफिकेट पाएं, 15,000 रुपये की मदद लें और अपने भविष्य को डिजिटल बनाएं।

Note: आवेदक इस आधिकारिक वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर जाएं और अप्लाई करें — मौका हाथ से न जाने दें!

FAQs

इसमें कौन से कोर्स मुफ्त कराए जाएंगे?

अभ्यर्थी के लिए CCC और O Level कोर्स पूरी तरह फ्री होंगे।

कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?

इस कोर्स के दौरान 15,000 रुपये तक की सरकारी सहायता दी जाएगी।

आवेदन कहां करें?

आधिकारिक वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोर्स पूरा करने के बाद क्या मिलेगा?

कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को सरकारी मान्य सर्टिफिकेट मिलेगा।

नोट:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी विभिन्न स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर तैयार की गई है। हम किसी भी तरह से योजना के आवेदन, चयन या स्कॉलरशिप वितरण प्रक्रिया से जुड़े नहीं हैं।

कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जानकारी स्वयं जांचें। किसी भी प्रकार की गलती या बदलाव के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment